February 12, 2026 2:38 am

पुलिस ने गोवध निवारण मामले में वांछित वारंटी को दबोचा

सोनभद्र। हाथीनाला थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित एक वांछित/वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित एवं वारंटी की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। इसी क्रम में दिनांक 22 जनवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना हाथीनाला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 13/2022, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना हाथीनाला से संबंधित वांछित/वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगशाह सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र शिवराज सिंह निवासी ग्राम बड़गड़ थाना मोरवा जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश), के रूप में हुई है। नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उप निरीक्षक राजेश कुमार राय थाना हाथीनाला, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार थाना हाथीनाला

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!