February 13, 2026 7:44 pm

प्रेस क्लब डाला ने असहाय व वंचितों में बांटे कंबल

सोनभद्र (डाला) भीषण ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रेस क्लब डाला द्वारा नगर पंचायत डाला के वार्ड संख्या 6, 7, 8, 9 व 10 में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गरीब, वृद्ध, मजदूर एवं ठंड से सर्वाधिक प्रभावित परिवारों को कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से बचाव की राहत दी गई। कंबल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रेस क्लब डाला के अध्यक्ष सनोज तिवारी ने किया। उन्होंने स्वयं जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर कंबल वितरित किए और उनकी समस्याएं भी सुनीं। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया। इस अवसर पर अध्यक्ष सनोज तिवारी ने कहा कि प्रेस क्लब डाला केवल समाचारों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाता आ रहा है। ठंड, विपदा या किसी भी कठिन परिस्थिति में सबसे अधिक प्रभावित गरीब और असहाय वर्ग होता है। ऐसे समय में उनके साथ खड़ा होना हमारी सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है। भविष्य में भी सेवा और सहयोग का यह सिलसिला जारी रहेगा। कार्यक्रम में प्रेस क्लब डाला के संरक्षक राज किशोर गुप्ता, राजवंश चौबे, अर्जुन मौर्य, संजय केसरी, ईश्वर जायसवाल, नीरज पाठक, महेश सोनी, शेएब सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश तिवारी द्वारा किया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!