सोनभद्र (दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में बुधवार की सुबह कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय के ठीक बगल में किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग व्यक्ति की जलकर मौत होने से हड़कंप मच गया, वृद्ध सिलाई का काम कर अपनी आजीविका चलाते थे। सुबह जब बुजुर्ग की जला हुआ शव मिलने की सूचना फैली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मकान मालिक रूपेश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मल्देवा गांव में कंपोजिट विद्यालय के पास मेरा कई कमरे का कच्चा मकान बना हुआ है , जिसमें एक कमरे में 70 वर्षीय बुजुर्ग सुशील मसीह पुत्र जार्ज मसीह ग्राम मलदेवा निवासी रह रहे थे ,जिन्हें घर के देख रेख हेतु कमरा दिया गया था,जिनकी कमरे के अंदर जलने से मौत होने की सूचना सुबह लगभग 10:00 बजे गांव एक महिला द्वारा प्राप्त हुई ,जो सुशील मसीह को सिलाई करने के लिए कपड़े दिए हुए थे, जिसे लेने वह सुबह गई थी जहां उन्हें पूरी तरह से जला हुआ देखकर चीखते चिलाते हुए बाहर आकर मुझे बताया जिसकी सूचना मेरे द्वारा ग्राम प्रधान व पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस बुजुर्ग के जलकर मौत होने के जांच पड़ताल में जुड़ गई है और उनके परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है, वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने बताया कि सुबह सूचना प्राप्त हुई ,कि प्राइमरी स्कूल के बगल में किराए पर रहकर सिलाई कर रहे बुजुर्ग की मौत हो गई है ,जब मौके पर जाकर देखा गया तो बुजुर्ग का शव पूरी तरह से जल चुका था,मृतक के तीन लड़के व लड़कियां हैं जिसमें सभी लड़कियों की विवाह हो चुकी है और वह अपने घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर किराए पर रहकर सिलाई का कार्य कर रहे थे, आसपास के लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रात में अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह जब लोगों ने बुजुर्ग का शव जले हुए हालत में मृत अवस्था में देखा गया ,तो अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Author: Pramod Gupta
Hello









