सोनभद्र (दुद्धी) समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल दुद्धी विधान सभा क्षेत्र के आठ बार विधायक रहे तिरुमाल विजय सिंह गौड की शांति भोज में बुधवार को कटौली गांव पहुंचे जहां उन्होंने दिवंगत विधायक के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और संवेदना व्यक्त की साथ ही उनकी पत्नी कृष्ण सिंह पुत्र विरेन्द्र प्रताप ,रणविजय प्रताप,निरेन्द्र प्रताप से मिलकर कुशलक्षेप किया।उन्होंने ढाढस बांधते हुए परिजनो के साथ समाजवादी पार्टी हर समय खड़ी रहेगी का वादा किया।मीडिया से प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में दुद्धी (403) से सपा प्रत्याशी इसी परिवार से होंगे। उन्होंने कहा पंचायत का चुनाव कार्यकर्ता लड़ेंगे उन्हें सिंबल नहीं मिलेगा।बीजेपी पर तंज सकते हुए कहा कि लोकतंत की हत्या पर उतारू है। संविधान के साथ हमेशा छेड़छाड़ एवं अनुसूचित जाति , जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के लोगों /युवाओं के आरक्षण को समाप्त कर रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक न्याय की राज्य की स्थापना करना चाहते है जो देश के लोकतंत्र के अनुकूल होगा।
पूरे विश्व राज माता अहिल्याबाई होल्कर जैसी धार्मिक महिला के मंदिर को सुंदरीकरण के नाम पर जिस तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है।वो निश्चितरूप से निंदनीय है। माघ मेला शंकराचार्च के साथ हुई दुर्व्यवहार मामले में उन्होंने कहा कि किनका किनका प्रोटोकॉल से स्नान होगा। आज कौन गंगा स्थान करेगा या नहीं करेगा यह भाजपा तय कर रही है। इस दौरान विधान परिषद सदस्य बिहारी लाल ,सांसद छोटेलाल खरवार, सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा रमेश दुबे, विधान सभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव सपा नेता जुबेर आलम सहित काफी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









