October 24, 2026 5:32 am

भूमि विकास बैंक चुनाव में दयाशंकर पाण्डेय निर्विरोध अध्यक्ष घोषित

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में आयोजित उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) के अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दयाशंकर पाण्डेय निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किए गए। दोपहर करीब तीन बजे नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत दयाशंकर पाण्डेय के नाम की सूची ब्लॉक परिसर में चस्पा की गई।निर्विरोध निर्वाचन की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता एवं सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता खंड विकास कार्यालय राबर्ट्सगंज पहुंचे, जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय को माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, संतोष शुक्ला, शंभू नारायण सिंह, रामेश्वर राय, बलदेव सिंह, प्रवीण सिंह, नार सिंह पटेल, चांदप्रकाश जैन, अवधेश सिंह पटेल, बृजेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!