February 13, 2026 6:29 pm

एनडीपीएस एक्ट का वांछित आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

सोनभद्र। हाथीनाला थाना एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने मु0अ0सं0 04/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित एवं फरार चल रहे एक अभियुक्त को मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना हाथीनाला के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकबाल राशिद पठान उम्र लगभग 37 वर्ष पुत्र राशिद पठान निवासी 914 इंदिरा नगर तुर्बे वर्तमान पता कमरा संख्या-203, जयेश विला, प्लॉट संख्या-382, सेक्टर-24, उलवे, न्यू मुंबई (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह थाना हाथीनाला, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार थाना हाथीनाला, कांस्टेबल रितेश सिंह पटेल एसओजी सोनभद्र, कांस्टेबल अजीत सिंह एसओजी सोनभद्र

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!