October 24, 2026 5:32 am

अवैध शराब तस्करी पर पुलिस ने कसा शिकंजा

सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 21 जनवरी 2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु चेकिंग के दौरान गुप्ता मोड़, दुम्हान के पास मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त मारुति वैगनआर कार से अवैध रूप से परिवहन की जा रही अंग्रेजी शराब व बीयर की भारी खेप बरामद की। बरामद शराब की सभी बोतलों पर “For Sale in Madhya Pradesh Only” अंकित पाया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए वाहन स्वामी एवं चालक के विरुद्ध मु0अ0सं0–17/2026, धारा 318(4) बीएनएस व 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत थाना दुद्धी में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। बरामदगी

  • ओल्ड मंक एक्स्ट्रा स्पेशल XXX प्रीमियम रम (750 ML) – 41 बोतल
    (कुल मात्रा – 30.75 लीटर)
  • आफ्टर डार्क ब्लू डीलक्स ग्रेन व्हिस्की (180 ML) – 80 शीशी
    (कुल मात्रा – 14.04 लीटर)
  • किंगफिशर बीयर (500 ML) – 60 केन
  • बडवाइज़र बीयर (500 ML) – 30 केन
  • 01 मारुति वैगनआर कार

वांछित आरोपी

  1. अब्दुल कय्युम अंसारी पुत्र अब्दुल हमीद अंसारी निवासी खलीलपुरा फुलवारी शरीफ रोड पटना (वाहन स्वामी)
  2. वाहन चालक नाम पता अज्ञात

गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 कुंवर सिंह थाना दुद्धी, उ0नि0 हरिकेश राम आजाद प्रभारी चौकी कस्बा दुद्धी, हे0का0 भागीचन्द, का0 आकाश सरोज

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!