October 24, 2026 6:09 am

भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं और मांगों के संदर्भ में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा

सोनभद्र। जनपद में समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद के दौरान किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर भारतीय किसान संघ, सोनभद्र ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि क्रय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों की तौल में शिथिलता बरती जा रही है, जिससे किसान बिचौलियों के माध्यम से अपना धान बेचने को मजबूर हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि केन्द्रों पर आए किसान अपनी ट्रैक्टर और ट्रॉली खड़ा करके लंबे समय तक इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान किसानों को ट्रैक्टर की बैटरी और धान की बोरी चोरी का डर भी बना रहता है। साथ ही, वर्तमान में गेहूँ की सिंचाई चल रही है, जिससे किसान बार-बार घर और केन्द्र के बीच चक्कर लगा रहे हैं और उन्हें अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान संघ ने निम्नलिखित मांगें रखीं

  1. सेन्टर पर खड़े किसानों को प्राथमिकता पर खरीद सुनिश्चित की जाए।
  2. तौल किए गए किसानों के धान को तुरंत फीड किया जाए।
  3. पी.सी.एफ. एवं पी.सी.यू. के सेन्टरों की क्रय मात्रा बढ़ाई जाए, ताकि खरीद और फीडिंग समय पर हो सके।
  4. गेहूँ की सिंचाई के दौरान निजी नलकूप वाले किसानों को निर्धारित समयानुसार पर्याप्त मात्रा में बिजली प्रदान की जाए और बार-बार ट्रिपिंग के कारण होने वाली फसल की क्षति से बचाव किया जाए।
Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!