February 12, 2026 3:27 am

अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, ₹1.17 करोड़ से अधिक की अवैध शराब, ट्रक व मोबाइल बरामद

सोनभद्र। अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर 1019 पेटियों में 23,508 शीशी (9088.02 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹1.17 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक पिपरी सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 20 जनवरी 2026 को हाईटेक तिराहा पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक को रोका, जिसमें झारखंड के रास्ते रांची होते हुए बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से श्रवण कुमार उम्र लगभग 33 वर्ष पुत्र चैनाराम निवासी रूपसर बलाड़, तहसील पोकरण थाना फलसून्ड जिला जैसलमेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।

  • 1019 पेटी में 23,508 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब (9088.02 लीटर), अनुमानित कीमत ₹82 लाख
  • 01 कंटेनर ट्रक, अनुमानित कीमत ₹35 लाख
  • 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
  • जामा तलाशी से ₹950 नकद

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि शराब की खेप प्रवीण कुमार निवासी रोहतक, हरियाणा द्वारा लुधियाना क्षेत्र से लोड कराई जाती थी। उसे निर्देश दिए जाते थे कि कंटेनर को झारखंड के रास्ते रांची पहुंचाया जाए, जहां से उसे बिहार भेजा जाता था। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि पहचान से बचने के लिए जानबूझकर वाहन में फास्टैग नहीं लगाया जाता था। प्रत्येक चक्कर के लिए उसे ₹50,000 मेहनताना दिया जाता था और वह इससे पूर्व भी 5-6 बार शराब की खेप रांची तक पहुंचा चुका है। वांछित आरोपी

  1. प्रवीण कुमार पुत्र अज्ञात निवासी रोहतक (हरियाणा)
  2. वाहन स्वामी चाफियार अली पुत्र साबेद अली निवासी पीआर हिल कोहिमा

थाना पिपरी में मु.अ.सं. 13/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस एवं 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उप निरीक्षक संजय सिंह, उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह सहित थाना पिपरी व चौकी रेनूकूट की पुलिस टीम शामिल रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!