February 12, 2026 3:33 am

यूपी सरकारी ग्राम विकास बैंक ली, शाखा दुद्धी के प्रतिनिधि का निर्विरोध निर्वाचन तय

– राज्य मंत्री एवं जिलाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

सोनभद्र (दुद्धी) उत्तर-प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा दुद्धी के शाखा प्रतिनिधि के निर्वाचन हेतु नामांकन के दिन मंगलवार को ब्लाक सभागार में दोपहर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमाशंकर गौड ने अपना नामांकन प्रस्तावक रामदास व अनुमोदक रामेश्वर राय के साथ किया।इस दौरान अन्य किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता राज्य मंत्री संजीव गौड़ काफी संख्या में समर्थकों के साथ मौजूद रहे।दोपहर करीब तीन बजे चुनाव अधिकारी नागेन्द्र राम (सहायक निदेशक रेशम विभाग) ने नामांकन सूची दीवार पर चस्पा कर बताया कि आज केवल एक ही प्रत्याशी रमाशंकर सिंह गौड का नामांकन हुआ जो वैध रहा। दुद्धी के शाखा प्रतिनिधि के रूप में केवल एक उम्मीदवार के नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय माना गया। इस दौरान रमाशंकर गौड़ को भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड, ब्लाक प्रमुख मान सिंह, निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन रामेश्वर राय, मनोज सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, मनोज मिश्रा राकेश तिवारी, प्रेमनारायण सिंह मनीष जायसवाल रिंकी जायसवाल आशीष तिवारी ,कमलेश सिंह कमल सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर कर मिठाई खिलाई और बधाई दिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक
कस्बा प्रभारी हरिकेश राम आजाद अमवार चौकी इंचार्ज जयशंकर राय सहित काफी संख्या ने पुलिस पीएसी के जवान मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!