October 24, 2026 2:25 pm

कपड़ा दुकान में देर रात लगी आग, एक युवक झुलसा, लाखों का नुकसान

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय मोड़ के समीप स्टेट हाईवे किनारे स्थित एक कपड़ा दुकान में देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को अवगत कराया। सूचना पर फायर सर्विस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आकर दुकान के बेसमेंट में रखा सारा कपड़ा व अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। हालांकि दमकल कर्मियों की तत्परता से ऊपर स्थित दुकान में रखा माल सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के समय दुकान के ऊपर सो रहे 20 वर्षीय युवक सुजीत चौहान आग से झुलस गए। घायल युवक सुजीत चौहान पुत्र विंध्याचल, निवासी तितरा, थाना तरवां, जिला आजमगढ़ के रहने वाले हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया गया है। फायर स्पेक्टर करण यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि किसी अन्य जनहानि की सूचना नहीं है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!