February 12, 2026 3:59 am

अवैध खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त चार को गिरफ्तार कर उनके तीन वाहन जब्त किए हैं। खनन विभाग के खनन निरीक्षक अतुल दूबे को दिनांक 17 जनवरी 2026 को सूचना मिली कि लोढ़ी टोल प्लाजा से एक वाहन अवैध खनन सामग्री लेकर जा रहा है। रोकने का प्रयास करने पर वाहन चालक टीम को धक्का देकर फरार हो गया।
खनन निरीक्षक द्वारा टीम के साथ पीछा करने पर उक्त वाहन पावर हाउस के पास उरमौरा क्षेत्र में लावारिस हालत में मिला, जिस पर अवैध खनिज लदा था। वाहन बिना नंबर प्लेट का था तथा उसके पास कोई वैध परिवहन प्रपत्र नहीं था। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0–43/2026 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता, उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली, खान एवं खनिज अधिनियम तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपियों को दिनांक 19 जनवरी 2026 को समय 13:28 बजे लोढ़ी रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया तथा उनके तीन वाहन जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपी दिनेश्वर केशरी उर्फ भोनू उम्र 21 वर्ष ग्राम दारानगर थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर (हाल पता मारकुंडी थाना चोपन), फरीद अहमद उम्र 45 वर्ष पुत्र मुनिर अहमद मेन मार्केट शीतला मंदिर के पास थाना रॉबर्ट्सगंज, अश्वनी कुमार सिंह पुत्र मनोज कुमार ग्राम उरमौरा संत कीनाराम के पास थाना रॉबर्ट्सगंज, कमलेश विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष पुत्र जितन ग्राम बिचपई वार्ड संख्या 3 थाना रॉबर्ट्सगंज आपराधिक इतिहास गिरफ्तार सभी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा थाना रॉबर्ट्सगंज, उप निरीक्षक उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी, हे0का0 प्रवीण यादव, हे0का0 चन्द्रकेश पाण्डेय, का0 चन्दन सरोज

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!