October 24, 2026 4:22 am

39 वे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची टीसीडी दुद्धी

सोनभद्र (दुद्धी) स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पहला सेमीफइनल मुकाबला मेजबान टीम दुद्धी और अयोध्या टीम के बीच खेला गया। टॉस दुद्धी के कप्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए अयोध्या की टीम ने 16.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 137 रन बनाये। जिसमे आजाद ने 43 रन और उमेश ने 30 रन तथा मिथलेश 23 रन की पारी खेली।गेंदबाजी करते हुए दुद्धी टीम के खिलाड़ी आशुतोष ने 3 विकेट तथा ओमकार व अमन ने 2-2 विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीसीडी दुद्धी की टीम ने 18.2 ओवर में ही 6 विकेट खोकर 141 रन बनाकर पहला सेमीफाइनल मैच जीत लिया।जिसमे रजतराज ने 40 रन बनाये तथा सृजन ने 23 रन तथा अंकुर ने 22 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए अयोध्या टीम के गेंदबाज गोविन्द ने 2 विकेट तथा अरुण व चिरंजीवी ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस तरह से टीसीडी दुद्धी की टीम ने अयोध्या की टीम को 4 विकेट से हराकर फइनल के लिए प्रवेश कर लिया। दुद्धी टीम के खिलाडी रजत राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।आज के मैच के निर्णायक सलीम खान और इक़बाल कुरैशी रहे। कमेंटेटर की भूमिका में इरफ़ान खिलाडी व सुनील जायसवाल एवं स्कोरर की भूमिका में अयान व अयाज रहे। अगला मैच 22 जनवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भभुआ के बीच दूसरा सेमीफाईनल मैच खेला जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!