February 12, 2026 3:52 am

संगठित चोरी गिरोह का भंडाफोड़ तीन शातिर को पुलिस ने कया गिरफ्तार, ₹20 लाख की मशीनरी बरामद

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संगठित चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹20 लाख मूल्य की मशीनरी एवं स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस ने मु0अ0सं0 09/2026, धारा 305(ए), 317(2) BNS से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को दिनांक 18 जनवरी 2026 को शाम करीब 7:13 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी पाइपलाइन छठ घाट, कहुआनाला के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों अविनाश कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र कन्हैयालाल निवासी सिनेमा रोड दुर्गा मंदिर, थाना अनपरा अभिजीत पाण्डेय उर्फ किशन उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र मनोज पाण्डेय निवासी आदर्शनगर, औड़ी, थाना अनपरा, मनीष यादव उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी ग्राम बासी थाना शक्तिनगर निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी किया गया मशीनरी सामान बरामद किया, जिसमें हाइड्रोलिक ऑयल, इंजन ऑयल, ट्रांसमिशन ऑयल, गियर ऑयल, रियल एक्सल ऑयल, JCB एक्सल हब, फ्यूल फिल्टर, पंप गियर, इंजेक्टर, हार्नेस, ब्रेक प्लेट, स्टेयरिंग यूनिट, ग्रीस पंप, वाटर सेपरेटर, विभिन्न प्रकार के फिल्टर, बेयरिंग किट, बुश, सील किट, इंजन पार्ट्स व अन्य मशीनरी स्पेयर पार्ट्स शामिल हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख बताई जा रही है। पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस इस सफल कार्रवाई में उ0नि0 संतोष कुमार सिंह (चौकी प्रभारी रेनूसागर) सहित हे0का0 पंकज सिंह, रामाश्रय यादव, संजय कुमार राम तथा कांस्टेबल अजीत यादव व शशिभूषण शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!