October 24, 2026 4:22 am

पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

सोनभद्र। बेलगाम ग्राम पंचायत थूबिया कला में आज जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विवेक शुक्ला, सत्य प्रकाश कुशवाहा एवं चंद्रशेखर कुशवाहा द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा रहे। कंबल वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की।कार्यक्रम के पश्चात आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह कुशवाहा का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची जनसेवा है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!