October 24, 2026 4:22 am

विवाहिता को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार के चरक पथली टोला में बीते शुक्रवार को फांसी के फंदे पर झूली महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतिका के पति अमरेश पनिका के तहरीर पर धारा 105, 238, 352 बी एन एस 3(2) 5 एससी एसटी एक्ट दर्ज कर आरोपी खरभूलन शर्मा उर्फ बबल शर्मा पुत्र कृष्ण शर्मा को आज सुबह कहीं रिश्तेदारी में भगाने के क्रम में मुखबिर की सूचना पर पकड़ कर सक्षम न्यायालय में भेजा। प्रभारी थाना अध्यक्ष शेष नारायण पांडे ने कहा कि मृतिका के पति अमरेश पनिका के द्वारा नामजद दिए गए प्रार्थना पत्र पर गहन जांच व ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद खरभूलन शर्मा उर्फ बबल शर्मा पुत्र कृष्ण शर्मा पर उक्त मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह पर दबिश दी जा रही थी इसी क्रम में आज सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पड़कर सक्षम न्यायालय में भेज दिया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!