October 24, 2026 4:43 am

कोतवाली पुलिस ने वापस कराये फ्राड के 48,000/- रुपये

सोनभद्र (दुद्धी) पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान एवं अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र एवं थाना स्थानीय के साइबर टीम के द्वारा फ्राड किए गए 48000 रूपये वापस कराने में सफलता हासिल किया हैं। कोतवाल डी के सिंह ने बताया कि आवेदक मनीष कुमार पुत्र अनन्त राम निवासी ग्राम धनौरा थाना दुद्धी को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किराना का सामान कम पैसे मे खरिदने पर ज्यादा मुनाफा कमाने के नाम पर क्युआर कोड के माध्यम से कुल 48,800/- रुपये ट्रांसफर कराकर फ्राड कर लेने के संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत किया था। पंजीकृत शिकायत में आवश्यक साक्ष्य संकलित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित बैंको से पत्राचार किया गया तथा विपक्षी से वार्ता करके 48,800/-रुपये आवेदक मनीष कुमार पुत्र अनन्त राम उपरोक्त को सफलतापूर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एंव क्षेत्राधिकारी दुद्धी के साथ साथ प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं साइबर क्राइम टीम थाना के अधिकारी / कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। टीम में प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, का0 मन्तोष कुमार, म0का0 संध्या यादव थाना दुद्धी शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!