सोनभद्र (दुद्धी) 39वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दुद्धी और हिंडालको टीम के बीच मैच खेला गया। टॉस हिंडालको के कप्तान ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी की टीम टीम ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाये। जिसमे आयुष ने 70 रन बनाये,सागर ने 28 रन तथा मंतोष ने 21 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए हिंडालको टीम के खिलाड़ी संजीव ने 4 विकेट,जी एन सिंह ने 3 विकेट और विनय व विपुल ने 1-1 विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए हिंडालको की टीम ने 15.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। जिसमे अभिषेक ने 38 रन बनाये तथा विपुल ने 29 रन तथा सचिन ने 21 की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए दुद्धी टीम के गेंदबाज धर्मेंद् ने 3 विकेट हासिल किया जबकि सृजन, मंतोष और ओमकार ने 2-2 विकेट हासिल किया। इस तरह से दुद्धी की टीम ने हिंडालको रेणुकूट की टीम को 48 रनों से हराकर मुकाबला जीत लिया। दुद्धी टीम के खिलाडी आयुष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज के मैच के निर्णायक गौस मुहम्मद व इक़बाल कुरैशी रहे। कमेंटेटर की भूमिका में इरफ़ान खिलाडी व सुनील जायसवाल एवं स्कोरर की भूमिका में अयाज रहे। अगला मैच 18 जनवरी को दुद्धी और सिंगरौली के बीच खेला जाएगा।
Author: Pramod Gupta
Hello









