सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के मार्गदर्शन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 17 जनवरी 2026 को लगभग 10:30 बजे प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम रेलवे स्टेशन रेनुकूट के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक महिला को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कब्जे से 1.148 किलोग्राम गांजा तथा बिक्री के ₹115 बरामद किए गए। गिरफ्तार महिला की पहचान सुनीता देवी उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्री शंखू धईकार पत्नी छोटे धरिकार निवासी चाचा कॉलोनी वार्ड नंबर 03 रेनुकूट थाना पिपर बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी में मु0अ0सं0–11/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उ0नि0 संजय सिंह चौकी प्रभारी रेनुकूट, हे0का0 रामजीत यादव चौकी रेनुकूट, का0 सुनील यादव थाना पिपरी, म0का0 अर्चना थाना पिपरी
Author: Pramod Gupta
Hello









