February 12, 2026 3:53 am

P9 भारत’ न्यूज़ खबर का बड़ा असर, महीनों से अटका शिक्षामित्रों का समर कैम्प का मानदेय जारी

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त)जनपद के शिक्षामित्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। P9 भारत न्यूज़ खबर का बड़ा असर देखने को मिला है जिसके परिणामस्वरूप पिछले 8 महीनों से लंबित समर कैंप का मानदेय अब शिक्षामित्रों के खातों में आना शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, शिक्षामित्रों के खातों में छह-छह हजार रुपये की राशि भेजी गई है।​ बतादें कि पिछले 8 महीनों से मानदेय न मिलने के कारण शिक्षामित्रों में भारी आक्रोश व्याप्त था। बीते दिनों जरहा न्याय पंचायत में उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में शिक्षामित्रों ने विभागीय उदासीनता के खिलाफ बिगुल फूँकते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। ​संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में हुई इस बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि यदि एक सप्ताह के भीतर भुगतान नहीं हुआ, तो जिले के समस्त शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। शिक्षामित्रों का तर्क था कि प्रदेश के अन्य जनपदों में भुगतान हो चुका है, लेकिन सोनभद्र में इसे बेवजह लटकाया गया था।
​शिक्षामित्रों को आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया था, जिसके दबाव और मीडिया में प्रमुखता से खबर चलने के बाद विभाग ने यह कदम उठाया है। अजय कुमार सिंह पटेल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!