सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) क्षेत्र के नेमना गाँव स्थित चेतना स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर चल रही उड़ान प्रीमियर कबड्डी लीग का समापन बेहद रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ।फाइनल मैच में नवानगर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान नेमना को हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया।रोमांचक रहे सेमीफाइनल मुकाबले प्रतियोगिता के अंतिम चरण में खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था।पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नेमना ने म्योरपुर को 22-13 के स्कोर से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में नवानगर ने एक तरफा खेल दिखाते हुए रिहंद नगर को 45-28 के भारी अंतर से पराजित किया।खिताबी भिड़ंत नेमना और नवानगर के बीच हुई। दोनों टीमों ने बेहतरीन दांव-पेच दिखाए लेकिन अंततः नवानगर ने 25-15 के स्कोर से मैच जीत लिया और टूर्नामेंट का विजेता बनी। नेमना को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।इससे पूर्व तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में रिहंदनगर ने म्योरपुर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। मैच के समापन पर विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया प्रथम पुरस्कार नवानगर टीम को ₹12,000 नकद व शील्ड दी गयी वही द्वितीय पुरस्कार नेमना टीम को ₹7,000 नकद व शील्ड तृतीय पुरस्कार रिहंद नगर टीम को ₹5,000 नकद व शील्ड दिया गया। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया बेस्ट रेडर अनुज आयाम को 1500 नकद व शील्ड व बेस्ट डिफेंडर उमेश मरकाम 1500 नकद व शील्ड दी गयी।
Author: Pramod Gupta
Hello









