सोनभद्र।बीजपुर(विनोद गुप्त)कबाड़ चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब अति-संवेदनशील सरकारी संपत्तियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे।ताजा मामला शासन मध्यप्रदेश अंतर्गत एनटीपीसी रिहंद का है जहाँ बेखौफ चोरों ने कोयला ढोने वाली रेलवे लाइन के किनारे पड़ी भारी-भरकम रेल पटरियों को गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया।हालांकि मध्य प्रदेश पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना का खुलासा कर दिया है।घटना बुधवार देर रात की बताई गयी है।शासन चौकी अंतर्गत करौटी के पास रेलवे लाइन के किनारे लोहे की पटरियां रखी हुई थीं।चोरों ने गैस कटर की मदद से पटरी के करीब 19 टुकड़े किए और उसे उठा ले गए।गुरुवार सुबह जब सिक्योरिटी एजेंसी के जवान गश्त पर निकले तो कटी हुई पटरियों को गायब देख उनके होश उड़ गए।उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना सीमावर्ती मध्य प्रदेश के शासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव को दी गई।पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू की और मुखबिरों का जाल बिछा दिया।शुक्रवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी हनीफ खान (21 वर्ष) पुत्र नसीर अली निवासी मेढवली(मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 19 नग लोहे की पटरियां लम्बाई (करीब 150 फीट)और घटना में प्रयुक्त गैस सिलेंडर तथा कटर बरामद कर लिया गया है।बरामद माल की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने बताया कि इस चोरी में अन्य आरोपी भी शामिल हैं जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।









