February 12, 2026 4:11 am

टेढ़ा के जरूरतमंदों को वितरित हुआ कंबल

सोनभद्र (दुद्धी) विकास खंड दुद्धी के ग्राम पंचायत टेढ़ा में 50 लोगो को कम्बल का वितरण भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने किया।उन्होंने वितरण के दौरान कहा कि इस समय गलन और सर्द हवाओं का असर ज्यादा है इसलिए टेढ़ा ग्राम पंचायत के बनिया डंडी, चेरो बस्ती ,पनिका बस्ती ,तिवारी टोला के 50 वृद्ध, विकलांग, महिला ,पुरुषों को कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।i देवंती देवी, फूलबसिया, जवाहिर पनिका, गणेश चेरो, बसन्ती, कल्लू चेरो, मिश्रीलाल भुइया ,शिवसागर यादवने कम्बल वितरण के दौरान प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान यदुनाथ यादव, बृजकिशोर यादव, नवनीत यादव, कृष्ण कुमार, गंगा प्रसाद, नंदकिशोर, विक्की यादव उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!