October 26, 2026 10:35 pm

बघाडू में 600 लोगों को कंबल वितरण,स्वर्गीय विजय सिंह गौड को दी श्रंद्धाजलि

सोनभद्र (दुद्धी) ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघांडू स्थित लल्लन प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रांगड़ में गरीबों, असहायों व विकलांगों तथा बुजुर्गों को कंबल वितरण किया गया। इससे पूर्व स्व. विजय सिंह गोंड विधायक दुद्धी को श्रद्धा सुमन एवं श्रद्धांजलि सभा से कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजक जुबेर आलम के कहा कि आज 600 कम्बल वितरित किया गया। साथ ही दिवगंत विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बघांडू अब्दुल्ला अंसारी, हरिहर यादव, राजू शर्मा, राकेश अग्रहरी, सलीम भाई, जाकिर अंसारी, अमृतलाल आदि उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!