October 26, 2026 10:35 pm

सिंगरौली क्रिकेट टीम ने राबर्ट्सगंज को 75 रनों से दी मात

सोनभद्र (दुद्धी) 39वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सिंगरौली और राबर्ट्सगंज के बीच मैच खेला गया। टॉस सिंगरौली के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगरौली मध्य प्रदेश ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 227 रन बनाये। जिसमे विपिन ने 56 रन बनाये,शिवम पाण्डेय ने 54 रन तथा संजू ने 47 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए राबट्स गंज टीम के खिलाड़ी मनीष यादव ने 3 विकेट,शुभम और मनीष डूबे ने 2-2 विकेट हासिल किया।दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते राबर्ट्सगंज टीम ने 17.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 152 रन बना सकी।जिसमे योगेश ने सर्वाधिक 44 रन बनाये तथा मनीष यादव ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए सिंगरौली के गेंदबाज संजू ने 4 विकेट और अभिनव ने 3 विकेट हासिल किया। इस तरह से सिंगरौली की टीम ने एचपी क्रिकेट एसोसिएशन राबर्ट्सगंज को 75 रनों से हराया। सिंगरौली टीम के खिलाडी संजू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोरख नाथ अग्रहरि एवं संजू तिवारी के द्वारा संयुक्तरूप से दिया गया। मैच के निर्णायक गौस मुहम्मद व इक़बाल कुरैशी रहे। कमेंटेटर की भूमिका में इरफ़ान खिलाडी व रजत राज एवं स्कोरर की भूमिका में आयाज रहे। अगला मैच 16 जनवरी को अयोध्या और दुद्धी बी के बीच खेला जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!