October 25, 2026 3:35 am

क्वार्टर फाइनल में जरहा ने दिखाया दम बरहपान को हराकर दर्ज की शानदार जीत

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) क्षेत्र के जरहा गांव स्थिति आजीरेश्वर धाम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में मेजबान जरहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बरहपान को करारी शिकस्त दी।​ जरहा और बरह पान के बीच खेले गए इस 8-8 ओवर के रोमांचक मुकाबले में बरह पान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने 48 रनों का लक्ष्य रखा।​ लक्ष्य का पीछा करने उतरी जरहा की टीम ने आक्रामक शुरुआत की।टीम ने महज 6 ओवर में ही सिर्फ 1 विकेट खोकर 48 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया।इस जीत के साथ ही जरहा ने अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। ​मैच के दौरान अंपायर की भूमिका रमेश गुप्ता और नवाब हुसैन ने बखूबी निभाई जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी शिव जायसवाल और मुकेश ने संभाली। ​इस आयोजन को सफल बनाने में कक्कू जायसवाल, सोनू मोदनवाल, अमित, रंजीत, सूरज दुबे, शैलेंद्र सिंह सहित अन्य स्थानीय युवाओं का विशेष सहयोग रहा। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!