October 25, 2026 3:35 am

15 जनवरी से शुरू होगा उड़ान प्रीमियर कबड्डी लीग तैयारियां शुरू

सोनभद्र। ​बीजपुर (विनोद गुप्त) जिले के खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। बीजपुर क्षेत्र के नेमना स्थित चेतना विद्यालय के खेल मैदान पर ‘उड़ान प्रीमियर कबड्डी लीग के द्वितीय सत्र का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस खेल महाकुंभ की शुरुआत 15 जनवरी से होगी।
​चेतना स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई नामचीन कबड्डी टीमों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। आयोजक समिति ने बताया कि यह लीग का दूसरा साल है और इसे पिछले वर्ष से भी अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।प्रतियोगिता 15 और 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त खेल प्रेमियों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
​

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!