October 25, 2026 3:35 am

पुलिस ने चलाया अभियान 98 वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ विशेष सघन अभियान चलाया गया, जिसमें 98 वारंटी आरोपी गिरफ्तार किए गए।यह अभियान 11 जनवरी 2026 को 24 घंटे लगातार चला, और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने इस अभियान में सर्वाधिक सफलता प्राप्त करते हुए 19 वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया। अन्य थानों ने भी अपने क्षेत्रों में सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा, और पुलिस जनपद को अपराधमुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!