February 12, 2026 4:07 am

एक करोड़ से ज्यादा गांजा तस्करी का भंडाफोड़ पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। हाथीनाला क्षेत्र में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया। एक आयशर डीसीएम वाहन से 442.500 किग्रा गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में दो अंतर्राज्यीय तस्कर जावेद बाबूलाल शेख और इस्माइल जमादार को गिरफ्तार किया गया। यह गांजा उड़ीसा से भुवनेश्वर होते हुए फिरोजाबाद ले जाया जा रहा था और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। वाहन आयशर डीसीएम संख्या TG-13-T-1226 में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि गांजा शीशे की बोरियों के बीच छिपाकर लाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी के अनुसार, भुगतान प्रायः ऑनलाइन और कभी-कभी नकद किया जाता था। इस कार्यवाही में एसओजी और थाना हाथीनाला की संयुक्त टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।अभिषेक वर्मा ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे और जनपद को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखा जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!