सोनभद्र/ बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी मुख्य बाजार मे चल रहे संजीवनी सर्जिकल हॉस्पिटल में शनिवार को ऑपरेशन कर दो महिलाओं की बच्चे दानी असुरक्षित तरीके से निकाल दिया गया मामले का खुलासा शनिवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के दौरान अस्पताल संचालक दो मरीज महिलाओ को कमरे मे ताला बन्द कर फरार हो गये। घण्टो तक मरीज अस्पताल मे छटपटाते रहे। एक घण्टे बाद पीछे के रास्ते महिलाओ को खेतों मे छापेमारी तक छुपा कर रखा गया। दोनो महिलाओ के बच्चे दानी का आपरेशन किया गया है। अस्पताल संचालक का बेरहमी की चर्चा क्षेत्र मे है। शनिवार की शाम बभनी मे हुई स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी मे सह नोडल अधिकारी गुरू प्रसाद ने शाम पाच बजे बभनी स्थित निजि अस्पताल मे छापेमारी की इस दौरान संचालको ने पहले ही अस्पताल मे दो मरीजों को अन्दर ही ताला मार फरार हो गये। घण्टो बाद आपरेशन की हुई महिलाओ को पैदल ही पीछे के रास्ते ले जाकर खेत मे बैठाया। महिलाओ ने बताया कि इनके बच्चे दानी का आपरेशन किया गया है। फिर बगैर नम्बर प्लेट की गाडी मे जबरन बैठाकर दुसरे निजि अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच स्वजन अस्पताल का चक्कर लगाते रहे अस्पताल संचालक ने धौस जमाते हुए धमकाया अपनी बडी पहुच का हवाला देते हुए। कहा कि अधिकारी मेरा कुछ नही उखाड़ पाएंगे। सह नोडल अधिकारी डॉ गुरु प्रसाद ने बताया कि अस्पताल को नोटिस देते हुए सील किया गया है आगे की अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वही थाना प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि पत्रकार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है









