January 14, 2026 10:41 pm

धूमधाम से मनाई गई इलेक्ट्रो होमियोपैथी के जनक काउण्ट सीजर मैटी की 217वीं जयंती

सोनभद्र। सहयोग लिवर केयर एवं इलेक्ट्रो होमियोपैथी क्लीनिक, बहुअरा में इलेक्ट्रो होमियोपैथी के जनक महात्मा काउण्ट सीजर मैटी की 217वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मैटी जी की प्रतिमा के समक्ष केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों सहित अन्य जनपदों से आए अनेक इलेक्ट्रो होमियोपैथिक चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। चिकित्सक डॉ. जयप्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि इलेक्ट्रो होमियोपैथी एक संपूर्ण, सर्वसुलभ एवं दुष्प्रभाव रहित चिकित्सा पद्धति है। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा प्रणाली में रोगियों के साथ-साथ चिकित्सकों के लिए भी अपार संभावनाएं हैं। कार्यक्रम का समापन मैटी जी के विचारों को आत्मसात कर मानव सेवा के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वैद्य जयप्रकाश सिंह, शिवकुमार, मुकेश, वैद्य राजेश रत्न मौर्य, अरविंद मौर्य, चिकित्सक एवं डॉ. जितेंद्र, डॉ. सुरेश सिंह, वैद्य दिनेश कुमार सिंह, चिकित्सक डॉ. विशाल मौर्य, विनोद मौर्य, डॉ. सत्येंद्र, पूजा सिंह, किरण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!