January 14, 2026 10:22 pm

10 घण्टा से बकरिहवा फीडर की आधी लाइट गुल अधिकारी बेपरवाह

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) नधिरा उपकेंद्र से पोषित बकरिहवा फीडर की बिजली सप्लाई समुचित रूप से देखभाल और संसाधन के अभाव में दम तोड़ रही है। रविवार सुबह 7 बजे से फाल्ट में गयी सप्लाई शाम 6 बजे तक तक नही बन पायी।लाइनमैन ने बताया कि तार टूट गया है इस लिए आधा फीडर चल रहा बाकी सप्लाई बंद है। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण ठंड के मौषम में लोगों को मुस्किलो का सामना करना पड़ा तो कहीं पेयजल की किल्लत हो गयी। सप्लाई कब तक बहाल होगी कोई बताने वाला नही है। एसडीओ शिवम गुप्ता ने कहा मुझे पता नही है तो जेई बिहारी लाल ने आश्चर्य जताया कि क्या अभी तक सप्लाई बंद है। बिजली विभाग के रवैया से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया तो कर्मचारी टाल मटोल करते रहे। खबर लिखे जाने तक सप्लाई बंद पड़ी थी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!