January 15, 2026 5:21 pm

नियमों की अनदेखी पर 110 जन सेवा केंद्र बंद, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सोनभद्र। जनपद में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन एवं भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले 110 जन सेवा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। सीएससी के जिला प्रबंधक अभय कुमार गोंड ने बताया कि यह कार्रवाई उन जन सेवा केंद्रों पर की गई है, जहां अनिवार्य CSC ब्रांडिंग (अधिकृत बोर्ड) तथा प्रदत्त सेवाओं की निर्धारित रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब जिले में केवल वही जन सेवा केंद्र संचालित किए जाएंगे, जो पूरी तरह पारदर्शिता के साथ सरकारी मानकों के अनुरूप कार्य करेंगे। जिला प्रबंधक ने बताया कि जिन केंद्रों पर न तो उचित ब्रांडिंग पाई गई और न ही सेवा शुल्क की सूची लगी थी, उन्हें चिन्हित कर बंद किया गया है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं के नाम पर की जा रही अतिरिक्त वसूली से बचाना तथा अधिकृत जन सेवा केंद्रों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी भी सीएससी संचालक द्वारा अनिवार्य ब्रांडिंग या रेट लिस्ट के प्रदर्शन में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित केंद्र को बिना किसी पूर्व सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!