सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन की ओर से लगातार हो रही अनदेखी के खिलाफ युवा जनकल्याण सेवा संस्था के नेतृत्व में रविवार को ग्रामीणों ने जोरदार हुंकार भरी।सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवाओं और ग्रामीणों ने डोडहर से बीजपुर बाजार तक पैदल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।यह पैदल मार्च डोडहर गेट से शुरू हुआ जो बीजपुर बाजार स्थित एनटीपीसी स्वागत गेट से होते हुए स्थानीय बस स्टैंड पहुँचा।यहाँ मार्च एक विशाल जनसभा में तब्दील हो गया।प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।सभा के समापन पर संस्था के पदाधिकारियों और ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक प्रमुख मान सिंह को अपना 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा।कहा कि डोडहर गाँव के एनटीपीसी मुख्य द्वार को बंद करने से विस्थापित परिवारों का अस्पताल बैंक और स्कूल जाना दूभर हो गया है। चिमनियों से निकलते धुएं के कारण क्षेत्र का AQI 350-400 पहुँच गया है।ग्रामीणों ने तत्काल एफजीडी तकनीक लगाने की मांग की।डोडहर-बीजपुर-सिरसोती मार्ग पर गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।एनटीपीसी में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता न देने और 60:40 के नियोजन अनुपात का उल्लंघन करने का लगाया आरोप।करोड़ों की लागत से बने सरकारी अस्पताल का संचालन न होना पिछले 10 वर्षों में खर्च की गई सीएसआर निधि का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए।बिजली की अघोषित कटौती खेल के मैदान का अभाव और उच्च शिक्षा डिग्री कॉलेज की सुविधा सुनिश्चित कराया जाए इस आंदोलन की खास बात यह रही कि इसे क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों और जन प्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिला।डोडहर,बीजपुर, सिरसोती और जरहा के कई ग्राम प्रधानों ने मार्च में शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों का कहना है कि 4 महीने पहले सांसद के माध्यम से भी पत्र दिया गया था लेकिन प्रबंधन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी जिसके चलते आज सड़क पर उतरना पड़ा।ज्ञापन लेने के बाद ब्लॉक प्रमुख मान सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे इन मांगों को उच्च अधिकारियों और प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखेंगे ताकि स्थानीय जनता को उनके हक की सुविधाएं मिल सकें।
Author: Pramod Gupta
Hello









