सोनभद्र। अपनी जनता पार्टी की मासिक बैठक आज, 11 जनवरी 2026, को रॉबर्ट्सगंज स्थित रेलवे फाटक, बुद्ध विहार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आलोक मौर्य ने किया। जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी का कारवां न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में गठित पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि अधिकांश विधानसभा, ब्लॉक एवं बूथ स्तर की कमेटियां बन चुकी हैं और जिन क्षेत्रों में अभी कमेटियां नहीं बनी हैं, वहां तत्काल गठन की प्रक्रिया पूरी करने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रत्येक जिले में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सभी पदाधिकारी प्रशिक्षित होंगे। सभी पदाधिकारियों से अपील की गई कि विधानसभा, ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन शीघ्र पूर्ण करें।बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य और विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का “गांव चलो अभियान” प्रत्येक गांव में कार्यकर्ताओं को तैयार करेगा। सभी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का मजबूत प्रदर्शन सुनिश्चित करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शशिकांत मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष अमन सिंह मौर्य, जिला सचिव जितेंद्र कुमार, सदर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रगुप्त मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी विकास कुमार मौर्य, ओबरा विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, ओबरा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संत कुमार विश्वकर्मा, घोरावल विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद मौर्य, जिला सलाहकार राम सिंह कुशवाहा, अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता नंद गोपाल मौर्य, रजनीश कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









