January 14, 2026 10:41 pm

अवैध अस्पताल में अप्रशिक्षित चिकित्सकों ने निकाली बच्चेदानी, स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में अस्पताल सील

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। बभनी मुख्य बाजार में संचालित संजीवनी सर्जिकल हॉस्पिटल को अवैध रूप से संचालन एवं गंभीर अनियमितताओं के आरोप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को उक्त अस्पताल में दो महिलाओं की बच्चेदानी (हिस्टरेक्टॉमी) बिना वैध अनुमति एवं अप्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा निकाले जाने का आरोप है। छापेमारी की सूचना मिलते ही अस्पताल संचालक दोनों महिला मरीजों को कमरों में बंद कर फरार हो गए। कुछ समय बाद अस्पताल के पीछे के रास्ते से महिलाओं को हटा दिया गया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उनका बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया और उसके बाद अज्ञात नंबर प्लेट की गाड़ी से जबरन दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की सूचना पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ भी अस्पताल संचालक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे जिले के पत्रकारों में काफी आक्रोश है। स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से क्षेत्र में कई अवैध अस्पताल बेखौफ होकर संचालित हो रहे हैं, जहां दलालों के माध्यम से महिलाओं के गर्भाशय व गर्भपात से जुड़े अवैध ऑपरेशन चोरी-छिपे किए जाते हैं। इस संबंध में सह नोडल अधिकारी गुरु प्रसाद ने बताया कि संजीवनी सर्जिकल हॉस्पिटल को सील कर नोटिस जारी कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!