सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दुष्प्रचार फैलाने, गणमान्य व्यक्तियों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कृत्यों पर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को थाना रामपुर बरकोनिया में एक प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एआई (Artificial Intelligence) तकनीक के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर उसमें धार्मिक नारे जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। उक्त मामले में थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0 04/2026, धारा 196(1), 353(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।समरेज उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र मैनुद्दीन निवासी ग्राम नरोखर थाना रामपुर बरकोनिया आरोपी के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष चालान प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना रामपुर बरकोनिया, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह यादव थाना रामपुर बरकोनिया
Author: Pramod Gupta
Hello









