January 14, 2026 10:11 pm

एसपी ने किया कंबल वितरण, महिला सहायता पिंक बूथ का उद्घाटन

– महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा, थाना निरीक्षण कर सुनी जनसमस्याएं

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा ने शनिवार को बीजपुर थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, बंदीगृह, मालखाना एवं परिसर की स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीजपुर थाना में एसपी के प्रथम आगमन पर जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सलामी दी गई। निरीक्षण के उपरांत आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ने दूर-दराज से आए फरियादियों की भूमि संबंधी शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए एसपी ने ग्रामीणों के बीच सैकड़ों कंबलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी समस्या की स्थिति में नागरिक बिना संकोच थाने आ सकते हैं। इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत एनटीपीसी डीएवी रिहंद की कक्षा 12 की छात्राओं को सम्मानित कर उनके मनोबल को बढ़ाया गया। ग्रामीणों द्वारा रेणुकूट-बीजपुर सड़क मार्ग की बदहाली की शिकायत पर एसपी ने चिंता व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि मार्ग की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण हेतु शासन को शीघ्र ही आधिकारिक पत्र भेजा जाएगा, ताकि आमजन को आवागमन में राहत मिल सके। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक ने बीजपुर बाजार स्थित श्रीराम चौक पर नवनिर्मित महिला सहायता पिंक बूथ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब निःसंकोच अपनी समस्याएं पिंक बूथ पर साझा कर सकती हैं। यह बूथ महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए समर्पित है, जहां उनकी बातों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने पुलिस अधीक्षक को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह, थाना स्टाफ, ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक, ग्रामीण एवं व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!