January 15, 2026 5:42 pm

जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर थाना समाधान दिवस पर पहुंचे मण्डलायुक्त व आईजी

सोनभद्र। थाना समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त विंध्याचल मण्डल एवं पुलिस महानिरीक्षक रेंज मिर्जापुर आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सोनभद्र के थाना करमा में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया गया। विशेष रूप से राजस्व संबंधी शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त एवं आईजी रेंज मिर्जापुर ने राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने उपस्थित फरियादियों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय भी उपस्थित रहे। जनपद पुलिस एवं प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!