January 14, 2026 10:32 pm

IGRS शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में प्रथम

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के IGRS (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। माह दिसंबर 2025 में सोनभद्र पुलिस को कुल 125 में से 125 अंक प्राप्त हुए।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर समीक्षा कर निस्तारण प्रक्रिया में आ रही कमियों को दूर किया गया, वहीं IGRS सेल में तैनात कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। शासन की मंशा के अनुरूप कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करते हुए सोनभद्र पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल की। उल्लेखनीय है कि जनपद के 19 थानों ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर प्रदेश की थाना रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने IGRS में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!