सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को सायं लगभग 4 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। जिला अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय का कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वे युवाओं को लेकर गंभीर सोच रखते हैं और प्रदेश की राजनीति में एक शिक्षित, योग्य एवं सक्षम नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरकर सामने आए हैं। वहीं प्रदेश सचिव रामसेवक सिंह पटेल ने कहा कि डॉ. रामाशीष राय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को राजनीति में केवल सहभागी ही नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। जिला महासचिव रोहित सिंह ने कहा कि डॉ. रामाशीष राय के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने डॉ. रामाशीष राय की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर संगठन महासचिव पवन शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल, जिला महासचिव सुमित मिश्रा, मनदीप सिंह, सुमित मिश्रा, विकास, विकास पाण्डेय, भोला बाबा, सुमित गुप्ता, जिला अध्यक्ष युवा प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, जितेंद्र चौबे, सूर्यकांत चौबे, बंटी चौबे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









