January 15, 2026 4:20 pm

राजकीय सम्मान से आदिवासी नेता विजय सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, शुभचिंतकों भीड़ नम हुई आंखे

– दुद्धी विधान सभा(403) से आठ बार रहे विधायक

सोनभद्र (दुद्धी) आदिवासी समाज के प्रमुख नेता सपा विधायक विजय सिंह गौड का अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास कटौली के पास दोपहर में गोंडी धर्म के रीति रिवाज से संपन्न हुई।इस दौरान उन्हें गॉड ऑफ ऑनर की सलामी के बाद दफनाया गया। इससे पूर्व शुक्रवार की सुबह से ही उनके पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में परिजन,शुभचिंतक, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता कार्यकर्ता पहुंचते रहे। जहां सभी की आंखे नम रही और एक आदिवासी नेता खोने का गम रहा। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से 1980 में पहली बार कांग्रेस से विधानसभा पहुंचे 71 वर्षीय विजय सिंह 403 विधान सभा क्षेत्र से 8 वी बार सपा से विधायक चुने गए थे। क्षेत्र की आदिवासी जनता को उनके खोने का गम रहा उनके द्वारा आदिवासी समाज के विकास के लिए वनाधिकार कानून, विधान सभा ,पंचायत चुनाव में आरक्षण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। इस दुख की घड़ी में संवेदना व्यक्त करते हुए समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि आदिवासी समाज का एक धरोहर का अंत हो गया जिससे आदिवासी समाज दुःखी है। सपा के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासियों के हितैसी और समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही का जाना अत्यंत दुःखद है, सोनभद्र जिले से समाजवादी पार्टी का एक मजबूत स्तम्भ का जाना पार्टी के अपूर्णीय क्षति है। निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण गौड़ ने कहा कि आज आदिवासी समाज दुःखी है।वे हमेशा आदिवासियों के साथ खड़े रहे और उनके लिए संघर्ष किया। डीएम बीएन सिंह एसपी अभिषेक वर्मा के अलावा बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला पहुंचकर लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार धर्माचार्य सुखई पोयम ने कराया वही मिट्टी ज्येष्ठ पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह मुंसिफ मजिस्ट्रेट ने दी। अंतिम संस्कार में मुख्य रूप यूपी राज्य मंत्री संजीव गोंड के अलावा छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रामविचर नेताम,एसी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व मंत्री व्यासजी गौड़, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, बसपा विधानसभा प्रभारी संजय गोंड़ धुर्वे,पूर्व सांसद पकौड़ी लाल, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश, जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, चेखुर पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गौड़, सपा विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव, श्रवण गौड़, उपजिलाधिकारी निखिल यादव पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय सहित काफी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे और परिवार को ढाढस देते रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!