सोनभद्र। मादक पदार्थ तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 5 ग्राम नाजायज हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपये) के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। अभियान के दौरान थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उरमौरा क्षेत्र से आरोपी सुफियान खान उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र करीमुल्लाह खान निवासी उरमौरा थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 5 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75,000 रुपये बताई जा रही है। बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 18/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 430/2019, धारा 354, 452, 504, 506 भा0द0वि,
थाना- रॉबर्ट्सगंज, मु0अ0सं0 346/2025, धारा 115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता, थाना रॉबर्ट्सगंज, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। जनपद को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाना सोनभद्र पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 अवधेश प्रजापति थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 राम सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज
Author: Pramod Gupta
Hello









