January 14, 2026 10:24 pm

कलवार-जायसवाल महासम्मेलन, मंत्री रविंद्र जायसवाल ने समाज की एकजुटता और उत्थान पर दिया जोर

सोनभद्र। कोन (मुन्ना लाल जायसवाल) कोन स्थित विशाल इंग्लिश एकेडमी में कलवार-जायसवाल स्वजातीय महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता और उत्थान पर बल देते हुए कहा कि “किसी की टांग खींचने के बजाय हाथ पकड़कर ऊपर उठाने की जरूरत है।” उन्होंने जायसवाल समाज को सनातनी संस्कृति का सच्चा वाहक बताते हुए कहा कि यह समाज सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखता है। उन्होंने युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा देने पर जोर दिया, ताकि आने वाली पीढ़ी प्रशासनिक और नेतृत्वकारी भूमिकाओं में आगे बढ़ सके। मंत्री ने समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि अस्पताल, मंदिर और स्कूलों के निर्माण से समाज ने जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने लोकतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत लोकतांत्रिक व्यवस्था के कारण विश्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से कमजोर वर्ग की हर संभव सहायता करने का आह्वान भी किया। स्वजातीय सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे मनोज जायसवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति समाज की एकजुटता का प्रमाण है। विशिष्ट अतिथि जायसवाल क्लब के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल ने आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि कोन में आयोजित इस महासम्मेलन ने जिले में जायसवाल समाज की ताकत को प्रदर्शित किया है। इस अवसर पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल, जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास जायसवाल उर्फ अमित, अध्यक्ष सुशील जायसवाल, जायसवाल यूथ क्लब के जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कोन विजय शंकर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से सुधीर जायसवाल ग्राम प्रधान चांची कला, रामआश्रय गुप्ता, राकेश कुमार, अमरेश कुमार गुप्त, नवलेश कुमार, मुकेश कुमार, अंगद कुमार, अवधेश कुमार जायसवाल कोटेदार संघ के अध्यक्ष की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इससे पूर्व मंत्री रविंद्र जायसवाल ने चोपन में प्रीतनगर स्थित राजेंद्र जायसवाल के निजी आवास पर समाज के लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और समाज की एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!