– ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 सीजन-6′ का आगाज़
सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) खेल प्रतिभाओं को निखारने और ग्रामीण अंचलों में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के जरहा आजीरेश्वर धाम परिसर में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच सिर चढ़कर बोलेगा। श्री अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट एवं सांस्कृतिक समिति” के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘क्रिकेट ग्रामीण प्रतियोगिता 2026’ के छठवें सीजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे रविवार से होगा मुकाबले का शुभारंभ। समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस भव्य प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 जनवरी (दिन-रविवार) को सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा।टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति और समस्त ग्रामवासियों ने कमर कस ली है।सीजन-6 को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है। यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि खेल भावना का महाकुंभ है। हम सभी क्षेत्रवासियों का आह्वान करते हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
Author: Pramod Gupta
Hello









