सोनभद्र। पन्नुगंज पुलिस द्वारा मुकदमे में फरार वांछित अभियुक्त के कई ठिकाने पर लगातार दबिश जारी पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन पर वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहा है अभियान के क्रम में सदर क्षेत्राधिकारी राज के कुशल मार्गदर्शन में पन्नुगंज पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी पन्नूगंज थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 137/2025, धारा 64, 74(1), 75, 76, 35(1)05 बीएनएस के अंतर्गत नामजद आरोपी विजेन्द्र ओझा पुत्र महेन्द्र ओझा निवासी ग्राम खुज्जा थाना पन्नूगंज की गिरफ्तारी हेतु उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया गया, जिसके अनुपालन में कई बार दबिश दी गई, किंतु आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका। इसके पश्चात न्यायालय द्वारा बीएनएसएस की धारा 4 के अंतर्गत दिनांक 6.11.2025 को आदेश निर्गत किए जाने के उपरांत दिनांक 9.11.2025 को विधि-सम्मत रूप से धारा 4 बीएनएसएस की कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही के बावजूद आरोपी विजेन्द्र ओझा फरार चल रहा है। आरोपी के विरुद्ध इनाम घोषित किया जा चुका है तथा कुर्की की कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।









