सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)नधिर उपकेंद्र का बकरिहवा फीडर ओवरलोड के कारण दम तोड़ रहा है।वितरण निगम द्वारा गांवों में रेवड़ी की तरह कनेक्शन तो बांटे गए लेकिन उपकेंद्र में क्षमता बृद्धि के अभाव में ताबड़तोड़ सप्लाई ट्रिप करने के कारण बिजली आपूर्ति मजाक बन कर रह गयी है।बताया जाता है कि की बकरिहवा फीडर को 160 एम्पियर पर चलाया जा रहा है जब कि क्षमता महज 60 से 70 एम्पियर तक ही लोड लेने का है।ग्रामीण इलाके में बिजली सप्लाई का आलम यह है 18 घण्टा की जगह रात दिन कुल मिलाकर 24 घण्टा में महज 8 से 10 घण्टा ही सप्लाई मिल रही है।बताया जाता है कि बितरण निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस समय ओटीएस कैम्प में ब्यस्त हैं जिसके कारण जर्जर उपकरण के कारण 11 केवीए की लाइन आयेदिन खराब हो रही है।जानकारी लेने पर बताया गया कि कई दिन से पिपरी से आने वाली 33 केवीए मेन सप्लाई खराब पड़ी है कर्मी जलकल फीडर से जोड़ कर किसी तरह बिजली आपूर्ति का कोरम पूरा कर रहे हैं।यही कारण है कि लोड के सापेक्ष 33 केवीए की सप्लाई बार बार ट्रिप कर रही है और फजीहत ग्रामीण उपभोक्ता झेल रहे हैं।एसडीओ शिवम गुप्ता ने कहा कि जब तक लोड कम नही होगा तब तक बकरिहवा फीडर को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।उन्हों ने बताया कि जल्द ही बीजपुर उपकेंद्र से नेमना और चेतवा तक की सप्लाई को जोड़ा जाएगा उसके बाद ही इस समस्या का समाधान हो पायेगा।









