January 14, 2026 10:39 pm

पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र/​बीजपुर(विनोद गुप्त)स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में वांछित एक अभियुक्त को बीजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।​पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्यवाही की गई।अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल निर्देशन में बीजपुर थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।​​जानकारी के अनुसार पुलिस टीम शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में पतारसी और सुरागरसी में मामूर थी।इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त क्षेत्र में देखा गया है।पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मोटकी मुकुट पहाड़ी तिराहा प्राथमिक विद्यालय गांव धरतीडाड के पास से घेराबंदी की और सुबह करीब 08:40 पर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिनेश (22 वर्ष)पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम देवरी थाना म्योरपुर। के रूप में हुई है।अभियुक्त के विरुद्ध थाना बीजपुर में बीएनएस सहित पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।गिरफ्तारी करने वाली टीम में ​नरेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक ,कमलाकान्त पाण्डेय उप-निरीक्षक ,भानू प्रताप सिंह हेड कांस्टेबल व ​कृष्ण कुमार गुप्ता कांस्टेबल शामिल थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!