January 14, 2026 10:28 pm

गोवंशीय पशु तस्करी पर पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

– एसपी सोनभद्र के निर्देशन में पशु तस्करों पर शिकंजा

सोनभद्र (दुद्धी) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मार्गदर्शन में थाना दुद्धी पुलिस ने रात में नाकाबंदी के दौरान गोवंशीय पशुओं की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक पिकअप वाहन व तीन गोवंशीय पशु बरामद किए गए हैं। दिनांक 8 जनवरी 2026 को थाना दुद्धी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संगठित गिरोह द्वारा गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल वध हेतु ले जाया जाता है। सूचना के आधार पर रजखड़ थाना गेट से लगभग 100 मीटर आगे सड़क पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की गई। कुछ देर बाद हाथीनाला की ओर से आ रही महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन संख्या UP70QT 4205 को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता से वाहन को रात्रि 23:10 बजे पकड़ लिया गया।पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम सुरेन्द्र भारती उम्र 22 वर्ष पुत्र स्व. लालमनी भारती निवासी ग्राम बिलारी थाना हंडिया जनपद प्रयागराज एवं लवकुश यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र कमलेश कुमार निवासी ग्राम भेलसी थाना हंडिया जनपद प्रयागराज बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 2 गाय एवं 1 बछिया लदी हुई पाई गईं, जिनके मुंह क्रूरतापूर्वक बंधे हुए थे। आरोपियों द्वारा गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से वध हेतु तस्करी कर ले जाया जा रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 07/2026, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक कुंवर सिंह, हेड कांस्टेबल भागीचंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, हेड कांस्टेबल अमरजीत कुमार थाना दुद्धी

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!