सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 02/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित अमजद खान उम्र लगभग 33 वर्ष पुत्र जाने आलम निवासी ग्राम बभनौली, थाना रॉबर्ट्सगंज को पुलिस ने दिनांक 8 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा थाना रायपुर, हेड कांस्टेबल शशिकान्त यादव थाना रायपुर, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार थाना रायपुर
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 150









